बालेश्वर में भी मनाई गई गांधी जयंती
बालेश्वर : लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को गाधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महा
बालेश्वर : लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को गाधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गाधी को याद किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रपिता को आज पूरी दुनिया एक सम्मान की नजर से इसलिए देखती है क्योंकि वह कर्मवीर थे। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि वे राष्ट्रभक्त बने तथा आने वाले दिनों में राष्ट्र को समर्पित हों। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा अपने घरों से लाए गए सामानों को समाज में आर्थिक रूप कमजोर लोगों के बीच वितरित किया गया। कंबल, लुंगी, बेडशीट, मच्छरदानी व बर्तन आदि का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि हर साल इस विद्यालय के आसपास रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच इस तरह का वितरण किया जाता रहा है।