आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण : डीआइजी
स्थानीय पुलिस मैदान में 84वां पुलिस स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया।
जेएनएन, बालेश्वर : स्थानीय पुलिस मैदान में 84वां पुलिस स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्वाचल के डीआइजी अमितेन्द्र नाथ सिन्हा ने परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में सिन्हा ने पुलिस को अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा के साथ करने का परामर्श देते हुए पुलिस परंपरा को बचाए रखने का आह्वान किया। आने वाले दिन को चुनौतीपूर्ण बताते हुए डीआइजी ने कहा कि सामने लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव है। पुलिस वालों को चाहिए कि वे निष्पक्ष चुनाव कराने की प्रतिज्ञा लें। इस मौके पर एसपी वी युगल किशोर, विभिन्न थाना प्रभारी, बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में बेहतर सेवा के लिए कुछ पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया।