मुख्यमंत्री की सभा में अंडा से हमला
बालेश्वर : बारीपदा के रायरंगपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सभा में मंच पर अंड
बालेश्वर : बारीपदा के रायरंगपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सभा में मंच पर अंडा गिरते ही अफरातफरी मच गई। काग्रेस, भाजपा व बीजद के कर्मी आपस में भीड़ गए। सभा के शुरू में ही भाजपा एवं काग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाए। मयूरभंज के सुलियपदा हाईस्कूल मैदान में आयोजित सभा में एक छात्र नेता द्वारा अण्डा फेंके जाने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्र काग्रेस का यह छात्र नेता ऋषितोष पात्रा ने ज्यों ही अण्डा फेंका बीजद के कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 88 बटा 2016 में एक मामला दर्ज किया है। इस सभा में जिलाधीश राजेश प्रभाकर पाटिल, आदिवासी कल्याण मंत्री सुदाम मरांडी, राज्यसभा सदस्य सरोजनी हेम्ब्रम, मोरड़ा के विधायक प्रवीण चन्द्र भंजदेव मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की यह सरकार आदिवासी व पिछड़ों के लिए कई योजनाएं चला रही है। ओडिशा में आदिवासियों की सरकार चल रही है। मयूरभंज जिले के विभिन्न योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार जिला के विकास के लिए चिंतित है। राज्य बच्चों से लेकर बूढ़ों व गरीब बेरोजगार युवकों के लिए हमारी सरकार योजना चला रही है। मुख्यमंत्री मयूरभंज के ही सारसकना नामक स्थान पर दूसरी सभा को भी सम्बोधित किया। यहा पर विधायक बादर हासदा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश सोरेन मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।