उत्तर ओडिशा में चक्रवात बुलबुल का प्रभाव जारी
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बुलबुल का प्रभाव उत्तर ओडिशा के कई जिलों में साफ देखने को मिला है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:36 AM (IST)
जासं, बालेश्वर : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात बुलबुल का प्रभाव उत्तर ओडिशा के कई जिलों में साफ देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की रात से ही तेज हवा के साथ लगातार बारिश जारी है। यह चक्रवात बांग्लादेश में लेंडफॉल करेगा जबकि शाम करीब 4 से 6 बजे के बीच शनिवार को उत्तर ओडिशा के भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज से गुजरने की संभावना व्यक्त की गई है। बालेश्वर के चांदीपुर समुद्र तट के निकट रहने वाले करीब 7 से 8 गांव के लोगों को अस्थाई शिविरों में रखा गया है। चक्रवात बुलबुल को देखते हुए सरकार ने स्कूल कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें