बालेश्वर के सोरो शहर में कर्फ्यू
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : विगत नौ सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दो पक्षों में
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : विगत नौ सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दो पक्षों में तनाव के बाद सोरो में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। प्रशासन द्वारा पहले धारा 144 लागू कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। लेकिन स्थिति विकट होती गई। सोमवार को उपद्रवियों ने सात दुकानों व एक मुर्गी फार्म में आग लगा दी। इसके साथ शाम को प्रशासन द्वारा कर्फ्य लगा दिया गया। जो कि मंगलवार सुबह छह बजे तक चला। इसके बाद ईद- दल- अजहा के चलते दिन के दो बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई थी। इस संबंध में बालेश्वर एसडीपीओ अमरेश पंडा ने कहा कि मंगलवार को सुबह छह से नौ बजे तक धारा 144 लगाई गई थी। फिर नौ से दो बजे तक धारा हटाई गई थी। इसके बाद फिर दिन के दो बजे से शाम छह बजे तक धारा 144 लगाई गई। इसके बाद शाम छह बजे के बाद फिर कर्फ्यू लगाया जाएगा।