Move to Jagran APP

उत्कल ओडिशा की औद्योगिक राजधानी बनेगा बालेश्वर

सुवर्ण रेखा बंदरगाह का शिलान्यास कर मुझे खुशी हो रही है। इस बंदरगाह के बन जाने से बालेश्वर उत्तर ओडिशा की औद्योगिक राजधानी बन जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 06:30 PM (IST)
उत्कल ओडिशा की औद्योगिक राजधानी बनेगा बालेश्वर
उत्कल ओडिशा की औद्योगिक राजधानी बनेगा बालेश्वर

जेएनएन, बालेश्वर : सुवर्ण रेखा बंदरगाह का शिलान्यास कर मुझे खुशी हो रही है। इस बंदरगाह के बन जाने से बालेश्वर उत्तर ओडिशा का औद्योगिक राजधानी बन जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को बालेश्वर दौरे में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले सुवर्ण रेखा बंदरगाह का शिलान्यास करने के उपरांत कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर 10 से 12 हजार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे पड़ोसी राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं बिहार के उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

loksabha election banner

इससे पूर्व मुख्यमंत्री का उड़न खटोला दोपहर 12:30 बजे भोगराई पहुंचा। यहां पर उन्होंने तालसारी महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद करीब 3 बजे स्थानीय पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री ने बीजू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज एवं केंदुझर के सांसद, विधायक समेत 30 हजार से ज्यादा बीजद युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शामिल थे। बालेश्वर के सांसद रवींद्र कुमार जेना की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने आह्वान करते हुए अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का परामर्श दिया। राज्य के मुखिया के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। चार एएसपी के साथ 40 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया था।

यहां पर मुख्यमंत्री ने कई प्रोजेक्ट का उद्दघाट्न व शिलान्यास किया। बहुप्रतीक्षित तामुलिया रेल पुल को मुख्यमंत्री ने बालेश्वरवासियों को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 5885.38 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 387.45 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसी क्रम में उत्तर ओडिशा के सबसे बड़े बंदरगाह सुवर्ण रेखा पोर्ट की भी मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी। इस बंदरगाह का निर्माण टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा किया जाएगा।

कांग्रेस व भाजपा लिए गए हिरासत में

मुख्यमंत्री के बालेश्वर दौरे को कांग्रेस एवं भाजपा के नेताओं ने विरोध किया। कांग्रेस नेता विक्रम पंडा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता काला झंडा लिए मुख्यमंत्री सभा स्थल की ओर निकले लेकिन रास्ते में ही फकीर मोहन कॉलेज के पास टाऊन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह फकीर मोहन चौराहे के पास भाजपा के जिला अध्यक्ष मदन मोहन दत्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध किया गया। ऐसे में भाजपा के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सबको छोड़ दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.