बालेश्वर में बनेगा कृषि विश्वविद्यालय इंजीनियर: रविंद्र कुमार जेना
बालेश्वर के पूर्व सांसद तथा जिला बीजू जनता दल अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना ने भुवनेश्वर में आयोजित बीजू जनता दल के राज्य परिषद बैठक में बालेश्वर में कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से अनुरोध किया है।
जासं, बालेश्वर। बालेश्वर के पूर्व सांसद तथा जिला बीजू जनता दल अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना ने भुवनेश्वर में आयोजित बीजू जनता दल के राज्य परिषद बैठक में बालेश्वर में कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से अनुरोध किया है। जेना ने बताया कि हम लोगों की स्टेट काउंसिल मीटिंग थी। सभी काउंसिल सदस्य को मुख्यमंत्री ने अपने अपने जिले का विकास कैसे होगा उसका प्रस्ताव देने के लिए बोले थे। जब मैं सांसद था तब भी इसी बात को बोला था तथा प्रस्ताव रखा था। उसी प्रस्ताव को मैं दुबारा रखा। भारत के बहुत राज्यों में एक से ज्यादा कृषि विश्वविद्यालय हैं लेकिन ओड़िशा में मात्र एक है। वह ओयूएटी है। इसलिए बालेश्वर में एक कृषि विश्वविद्यालय जरूरी है।
दैनिक जागरण से बातें करते हुए इंजीनियर रविंद्र कुमार जेना ने बताया कि बालेश्वर एक कृषि भौतिक जिला है। यहां के करीब 76% लोग कृषि पर निर्भर करते हैं। यहां पर कृषि विश्वविद्यालय प्रतिष्ठा होने पर या स्थापना होने पर कृषि शिक्षा अनुसंधान तथा कृषि का विकास संबंधित योजनाएं बनेंगी। देश विदेश से कृषि वैज्ञानिक यहां काम करने आएंगे जिसके द्वारा जिले का विकास होगा तथा कृषि के क्षेत्र में बालेश्वर आगे बढ़ेगा। जेना ने बताया कि सरकार ने उनकी बातों को गहराई से लिया है तथा जल्द ही इस संबंध में घोषणा भी की जाएगी