महिलाएं जुटा रही ISIS के लिए पैसा
पाकिस्तान के अखबार में छपी रिपोर्ट ने सबके होश उड़ा दिए है इसमें दावा किया गया है कि मुस्लिम महिलाएं आतंकी संगठन ISIS के लिए पैसा जुटा रही हैं और वो राज्य में आंतकी घटना को अंजाम दे सकती हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अखबार में छपी रिपोर्ट ने सबके होश उड़ा दिए है इसमें दावा किया गया है कि मुस्लिम महिलाएं आतंकी संगठन ISIS के लिए पैसा जुटा रही हैं और वो राज्य में आंतकी घटना को अंजाम दे सकती हैं।कराची के स्थानीय अखबार में छपी खबर के अनुसार महिलाएं आतंकी संगठन ISIS के लिए पैसा भेजती है इसमें महिलाओं को पैसा जुटाने के बाद सारा पैसा ग्रुप के किसी पुरुष सदस्य को देना होता है। वो शख्स किसी ऐसे सदस्य को पैसा देता है जो हथियार और दूसरी जरुरत की चिजों का इंतजाम कर सके।
महिलाएं पैसा या तो किसी सामाजिक संगठन के नाम पर जमा करती है या वो किसी मजबूरी होने का बहाना बता कर लोगों से पैसा मांगती हैं। हाल ही में पुलिस ने अदिल बट्ट नामक शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर शक है कि वो महिलाओं से पैसा लेकर हथियार और बारुद का इंतजाम करता था।ये शख्स पाकिस्तान के स्थानीय कॉलेज का मालिक बताया जा रहा है।
गौरतलब है पुलिस ने हाल ही तीन पढ़े लिखे नौजवानों को हिरासत में लिया था जिन पर शक था कि उन्होंने पाकिस्तान में हुए बस पर आंतकी हमले के लिए पैसा और हथियार मुहैया कराये थे जिसमें 45 शिया मुस्लिम मारे गए थे।