Move to Jagran APP

जीन में छिपा है सफल वैवाहिक जीवन का राज

आम तौर पर शादी टूटने के लिए पुरुष को ही जिम्मेदार माना जाता है। मगर एक अध्ययन की मानें तोसफल वैवाहिक जीवन का राज महिलाओं के जीन में छिपा हो सकता है।

By Edited By: Published: Sun, 26 Feb 2012 02:40 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2012 06:52 PM (IST)
जीन में छिपा है सफल वैवाहिक जीवन का राज

लंदन। आम तौर पर शादी टूटने के लिए पुरुष को ही जिम्मेदार माना जाता है। मगर एक अध्ययन की मानें तोसफल वैवाहिक जीवन का राज महिलाओं के जीन में छिपा हो सकता है।

loksabha election banner

स्वीडन स्थित कार्नोलिन्स्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने पहली बार ऐसे जीन की पहचान करने का दावा किया है, जो तलाक के लिए जिम्मेदार होता है। उनका कहना है कि यह जीन बता सकता है कि वैवाहिक जीवन सामान्य होगा या उथलपुथल भरा होगा। जीन यह भी बता सकता है कि कोई महिला अपने हमसफर के साथ दांपत्य जीवन के लिए संघर्ष कर सकती है या नहीं।

ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल' की खबर के मुताबिक अगर किसी महिला के सामान्य जीन में भिन्नता हो तो ऐसी महिलाएं दूसरे व्यक्ति के साथ आसानी से नहीं जुड़ पाती। अगर ऐसी महिला विवाह कर भी ले तो उसका दांपत्य जीवन सामान्य होने की संभावना 50 फीसद होती है। अध्ययन के अनुसार, ऐसे जीन वाली महिला के पति के नाखुश होने की संभावना अधिक होती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह जीन महिलाओं में ऑक्सीटोसिन हार्मोन के बनने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। ऑक्सीटोसिन जीन प्यार और मातृत्व संबंधी लगाव के एहसास को तेज करता है। महिलाओं में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का उत्पादन बच्चे के जन्म के समय और स्तनपान के दौरान होता है। यदि यह हार्मोन समुचित तरीके से काम न करें तो शायद महिला का उसके हमसफर, मित्रों और तो और संतान के साथ भी सामान्य जुड़ाव नहीं होगा। यह शोध 1800 महिलाओं और उनके पार्टनर के डीएनए अध्ययन पर आधारित है। यह युगल करीब पांच साल से साथ थे। इनमें कुछ शादीशुदा थे तो कुछ बिना शादी किए रह रहे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.