विकिपीडिया बताएगा कहां तक फैल चुकी है बीमारी
विकिपीडिया पर पढ़े जाने वाले लेखों के विश्लेषण से फ्लू व अन्य बीमारियों के फैलने व उनके स्तर का पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है जो मौजूदा व्यवस्थाओं की तुलना में दो गुना तेजी से इन बीमारियों के संबंध में जानकारी दे सकेगा। बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डेविड मैकलेवर और जॉन ब्राउनस्ट
वाशिंगटन। विकिपीडिया पर पढ़े जाने वाले लेखों के विश्लेषण से फ्लू व अन्य बीमारियों के फैलने व उनके स्तर का पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है जो मौजूदा व्यवस्थाओं की तुलना में दो गुना तेजी से इन बीमारियों के संबंध में जानकारी दे सकेगा।
बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डेविड मैकलेवर और जॉन ब्राउनस्टेन द्वारा तैयार किया गया यह मॉडल रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्रों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से दो सप्ताह पूर्व ही इन्फ्लुएंजा या किसी अन्य बीमारी के स्तर का अनुमान लगा सकता है। इस मॉडल से तैयार किए गए आंकड़े गूगल फ्लू ट्रैंड्स के आंकड़ों से 17 गुना ज्यादा सटीक होते हैं।
मैकलेवर और ब्राउनस्टेन ने दिसंबर, 2007 से अगस्त, 2013 के बीच विकिपीडिया पर विभिन्न विषयों से संबंधित आंकड़ों का विश्लेषण किया। उन्होंने एक ही दिन में कई बार पढ़े जाने वाले लेखों पर ध्यान केंद्रित किया। इस मॉडल ने इन्फ्लुएंजा से लेकर वर्ष 2009 में एच1एन1 महामारी फैलने के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन किया था। यह शोध जर्नल पीएलओएस कंप्युटेशनल बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।
पढ़ें : दुनियाभर में सनसनी मचाने वाले स्नोडेन पर लिखी गई तीन किताबें
पढ़ें : बल्ले-बल्ले! विकिपीडिया को टक्कर देगा 'पंजाबीपीडिया'