महिला चला रही थी फर्जी विश्वविद्यालय, मिली 16 साल की सजा
अमेरिकी अदालत ने एक सैन फ्रांसिस्को की महिला को फर्जी विश्वविद्यालय के आड़ में आव्रजन का गोरखधंधा चलाने के मामले में 16 साल की सजा सुनाई है। महिला इसी साल मार्च में वीजा धोखाधड़ी और अन्य मामलों में दोषी पाई गई थी।
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिकी अदालत ने सैन फ्रांसिस्को की एक महिला को फर्जी विश्वविद्यालय के आड़ में आव्रजन का गोरखधंधा चलाने के मामले में 16 साल की सजा सुनाई है। महिला इसी साल मार्च में वीजा धोखाधड़ी और अन्य मामलों में दोषी पाई गई थी।
त्रि-वैली विश्वविद्यालय के संस्थापक व अध्यक्ष सुसान जिओ-पिंग को नकली विश्वविद्यालय चलाने व इसके आड़ में वीजा का गोरखधंधा करने के मामले में फेडरल कोर्ट ने सुनवाई के दौरान $ 5,600,000 अर्थदंड और क्षतिपूर्ती के रूप में अधिक से अधिक $ 900,000 का भुगतान करने का आदेश दिया है।
पढ़े - करोड़ों की देनदारी: गलगोटिया विवि के चेयरमैन की पत्नी-बेटा गिरफ्तार