म्यांमार में लापता सैनिकों को फिर खोजेगा अमेरिका
अमेरिकी सेना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान म्यांमार में लापता हुए अमेरिकी सैनिकों की खोज फिर शुरू करने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने गत शुक्रवार यह जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमार में लोकतांत्रिक सुधारों के बाद यूरोपीय देशों द्वारा आर्थिक प्रतिबंध हटाने और अमेरिका के साथ रिश्तों की बहाली को देखते हुए सेना ने यह फै
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान म्यांमार में लापता हुए अमेरिकी सैनिकों की खोज फिर शुरू करने की योजना बना रही है।
एक अधिकारी ने गत शुक्रवार यह जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमार में लोकतांत्रिक सुधारों के बाद यूरोपीय देशों द्वारा आर्थिक प्रतिबंध हटाने और अमेरिका के साथ रिश्तों की बहाली को देखते हुए सेना ने यह फैसला लिया है। इससे पहले वर्ष 2003 और 2004 में भी इस तरह का अभियान चलाया गया था।
पीओडब्ल्यू-एमआइए (प्रिजनर्स ऑफ वार्स - मिसिंग इन एक्शन) अकाउंटिंग कमांड ने बताया, आगामी 21 जनवरी को एक समन्वय टीम म्यांमार के लिए रवाना होनी वाली है, ताकि एक महीने बाद जांचकर्ताओं के पहुंचने से पहले सारी तैयारियां पूरी की जा सकें। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी वायुसेना के करीब 730 सैनिक लापता हो गए थे।
प्रवक्ता मिशेल थॉमस ने बताया, 21 फरवरी से करीब एक दर्जन जांचकर्ता यंगून और मांडले डिवीजन में तीन सप्ताह तक चलने वाले जांच अभियान की शुरुआत करेंगे, जिनमें दुभाषिए और विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। गर्मियों में शुरू होने वाले दूसरे अभियान के लिए बचाव दल को भेजे जाने की योजना है।
वर्ष 2003 और 2004 में म्यांमार सेना के साथ मिलकर शुरू किए गए अभियान के दौरान सात सैनिकों के अवशेष बरामद हुए थे, जिन्हें राजकीय सम्मान के साथ वर्ष 2010 में दफना दिया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर