आइएसआइ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया जाए
भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी विशेषज्ञ सदानंद धुमे ने आरोप लगया है कि पाकिस्तानी सेना और इसकी खुफिया एजेंसी ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने वालों को धन उपलब्ध कराया और उन्हें प्रशिक्षण दिया। उ
वाशिंगटन। भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी विशेषज्ञ सदानंद धुमे ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना और इसकी खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने वालों को धन उपलब्ध कराया और उन्हें प्रशिक्षण दिया। उनका कहना है कि अमेरिका को आइएसआइ के शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार करना चाहिए।
धुमे ने कहा, हम जानते हैं कि दूसरे देशों से किस प्रकार दोस्ती रखी जाती है और किस प्रकार दुश्मनी। पाकिस्तान तकनीकी रूप से अमेरिका का मित्र है। जबकि वहां के लोग अमेरिका विरोधी भाव रखते हैं। पाकिस्तानी सेना और आइएसआइ ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर हमला करने वालों की मदद की है। यह स्थिति ठीक नहीं है। वह वाश्िागटन के प्रसिद्ध थिंक टैंक अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट से जुड़े हुए हैं। वह दक्षिण एशिया को लेकर संसद में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हाउस फॉरेन अफेयर्स कमिटी की एशिया और प्रशांत क्षेत्र वाली उप समिति द्वारा किया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर