भूख हड़ताल पर बैठे 20 सिखों को अमेरिका ने छोड़ा
अमेरिका में शरण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 20 सिखों को छोड़ दिया गया है। ये लोग आव्रजन विभाग के कथित पक्षपाती रवैये के खिलाफ फ्लोरिडा की जेल में 25 जुलाई से खाना-पीना छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए थे।
वाशिंगटन। अमेरिका में शरण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 20 सिखों को छोड़ दिया गया है। ये लोग आव्रजन विभाग के कथित पक्षपाती रवैये के खिलाफ फ्लोरिडा की जेल में 25 जुलाई से खाना-पीना छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए थे।
कानूनी लड़ाई लड़ने का बांड भरने के बाद सभी को छोड़ा गया है। आव्रजन विभाग ने इन सिखों को प्रवासी का दर्जा देने से इन्कार कर दिया था। इसके अलावा जज रेक्स फोर्ड की नीति की भी ये लोग विरोध कर रहे हैं। फोर्ड ने उन लोगों को ही प्रवासी का दर्जा देने की नीति बनाई है जिसके परिवार का कोई सदस्य अमेरिका में पहले से रह रहा हो। दरअसल, सिखों का जत्था पिछले छह महीनों से कई देशों में भटकने के बाद टेक्सास की सीमा पर पहुंचा था, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। इन्होंने प्रवासी का दर्जा देने की मांग की जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद ये लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।