विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया में दो अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए अलकायदा के 11 आतंकी

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 02:39 PM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2017 04:42 PM (IST)

पिछले हफ्ते अमेरिकी सेना ने सीरिया में दो हवाई हमले किए जिसमें अलकायदा के 11 आतंकी मारे गए।

सीरिया में दो अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए अलकायदा के 11 आतंकी
सीरिया में दो अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए अलकायदा के 11 आतंकी

वाशिंगटन (आइएएनएस)। पिछले हफ्ते सीरिया में अमेरिका ने दो हवाई हमले किए जिसमें अमेरिकी सैनिकों ने अलकायदा के 11 आतंकी मारे गए। इन आतंकियों में ओसामा का एक साथी भी था। इस बात की पुष्टि अमेरिकी रक्षा विभाग ने की।

अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने सीएनएन को बताया, शनिवार को इदलिब के नजदीक दूसरे हवाई हमले में अबू हानि अल-मसरी मारा गया था। पेंटागन की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार यह हमला 4 फरवरी को हुआ था।

मसरी ने 1980 और 1990 के दशक के दौरान अफगानिस्तान में अलकायदा के विभिन्न प्रशिक्षण शिविर चलाए और हजारों आतंकियों को प्रशिक्षण भी दिया।

यह भी पढ़ें: आत्मघाती हमलों की ट्रेनिंग देने वाला अलकायदा आतंकी ढेर

मसरी अलकायदा के ओसामा बिन लादेन और अयमान-अल-जवाहरी का करीबी था।

पेंटागन के लिए प्रवक्ता नेवी कैप्टन जेफ डेविस ने कहा, ‘ये हमले अलकायदा के अस्तित्व को खत्म करने के लिए किया गया जो अमेरिका व अन्य देशों को निशाना बनाता है।‘ उन्होंने बताया पिछले हफ्ते इदलीब के पास दस अलकायदा आतंकियों को मारा गया। जैसे जवाहिरी , मसरी मिस्र के नागरिक थे और ये अलकायदा के साथ थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी हवाई हमले में 41 अलकायदा आतंकी ढेर