भारत को मिलने वाली वित्तीय मदद में वृद्धि करे संरा
भारत ने महिला सशक्तिकरण मामलो को देखने वाले सयुक्त राष्ट्र से महिला कार्यकारी बोर्ड को दी जाने वाली वित्तीय सहायता मे वृद्धि करने की मांग की है। इससे भारत को लिग समानता व वैश्विक प्रतिबद्धताओ को पूरा करने मे मदद मिलेगी।
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने महिला सशक्तिकरण मामलों को देखने वाले संयुक्त राष्ट्र से महिला कार्यकारी बोर्ड को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में वृद्धि करने की मांग की है। इससे भारत को लिंग समानता व वैश्विक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड के वार्षिक सत्र को मंगलवार को संबोधित करते हुए कहा कि लिंग समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से कम वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई है।
पुरी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि संयुक्त राष्ट्र महिलाओं के लिए कार्रवाई के लिए खड़ा रहे दानदाता समुदाय को केवल प्रतिबद्धताओं की राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़ते हुए संगठन को जरूरी वित्तीय सहायता मुहैया करानी चाहिए।
भारतीय राजदूत ने कहा कि वह आशा करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी बोर्ड को उसकी वैश्विक प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए वृहद संसाधन जुटाने की रणनीति उसके दानदाता आधार को बढ़ाने में मदद करेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर