चीन ने दिया मछुआरों को वापस आने का आदेश
'काई-तक' तूफान के खतरे को देखते हुए चीन ने अपने मछुआरों को बंदरगाह वापस लौटने के आदेश दिए है। साथ ही तटीय इलाके में रेल सेवा भी स्थगित कर दी गई है।
बीजिंग। 'काई-तक' तूफान के खतरे को देखते हुए चीन ने अपने मछुआरों को बंदरगाह वापस लौटने के आदेश दिए है। साथ ही, तटीय इलाके में रेल सेवा भी स्थगित कर दी गई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक तूफान से ग्वांगडोंग प्रांत में शुक्रवार को भूस्खलन की संभावना जताई जा रही थी। तूफान के खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस इलाके में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। हैनान व ग्वांगडोंग को जोड़ने वाले क्वांगझाउ स्ट्रेट मार्ग पर रेल सेवा स्थगित कर दी गई है।
ग्वांगडोंग से जुहाई, शेनजेन और हांगकांग जाने वाली तेज गति की ट्रेनें भी भी रद कर दी गई है। 50 हजार से ज्यादा नावें बृहस्पतिवार को बंदरगाह लौट आई है। अगस्त महीने से साओला, डेमरी और हैकुई जैसे कई तूफानों ने चीन को प्रभावित किया है। इस तूफान में लगभग 50 लोगों की जानें गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर