फिनलैंड: चाकूबाजी के बाद दो की मौत, 6 घायल- पुलिस
तुर्कू की पुलिस ने बताया कि चाकू मारने की घटना का शिकार आठ लोग हुए। दो मारे गये और छह घायल हो गये।
हेलसिंकी: फिनलैंड के तुर्कू शहर में शुक्रवार (18 अगस्त) को चाकू के हमले की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और छह घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि बाद में अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया और कई अन्य के फरार होने की बात कही।
तुर्कू की पुलिस ने बताया कि चाकू मारने की घटना का शिकार आठ लोग हुए। दो मारे गये और छह घायल हो गये। पुलिस ने एक संदिग्ध के पैरों पर गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा बलों ने कहा कि पुलिस अन्य संभावित हमलावरों की तलाश कर रही है।
पश्चिम जर्मनी में चाकू मारने की घटना में एक की मौत, हमलावर फरार
जर्मनी के पश्चिमी शहर वुप्पेरताल में चाकू मारने की घटना में एक शख्स मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार (18 फरवरी) को बताया कि हमलावर अभी फरार है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बतायाकि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि जानलेवा अपराध हुआ है। एक व्यक्ति मारा गया और एक अन्य शख्स अस्पताल में है।
पुलिस एक या अधिक हमलावरों की तलाश कर रही है, लेकिन हमले के हालात के बारे में तत्काल अधिक जानकारी नहीं दे सकती। शहर के एल्बरफेल्ड इलाके में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे के आसपास घटना घटी।
यह भी पढ़ें: बंदूकधारी ने ईराक में पुलिस अधिकार के सात परिजनों का एक साथ किया कत्ल