Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप जीते तो साबित होंगे अमेरिका के मुसोलिनी: डगलस कैनेडी

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Sat, 08 Oct 2016 05:56 PM (IST)

    अमेरिका के अत्यंत लोकप्रिय लेखक डगलस कैनेडी का कहना है कि अगर ट्रंप जीते तो अमेरिका के मुसोलिनी साबित होंगे।

    Hero Image

    पेरिस, एएफपी। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, यदि वे जीते तो अमेरिका के मुसोलिनी साबित होंगे। यह कहना है अमेरिका के अत्यंत लोकप्रिय लेखक डगलस कैनेडी का।

    पेरिस में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, 'ह्वाइट हाउस की दौड़ में ट्रंप का शामिल होना दुनियाभर में दक्षिणपंथ के उभार का संकेत है। वे महिला और मानवता के विरोधी हैं। उनका अहंकार कनाडा के आकार से भी बड़ा है। उनकी कोई संस्कृति नहीं है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को वोट देने का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि वे अच्छी राष्ट्रपति साबित होंगी। उल्लेखनीय है कि कैनेडी अब तक 12 उपन्यास लिख चुके हैं। उनकी रचनाओं का दुनियाभर की 22 भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

    अमेरिका ने रूस पर लगाया साइबर हैकिंग का आरोप