डोनाल्ड ट्रंप के दामाद होंगे व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार
डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और इवांका के पति व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार होंगे। उन्होंने ट्रंप के चुनावी अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था।
न्यूयार्क (एएफपी)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंंप के दामाद व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार होंगे। उन्हेें ट्रंप की चुनावी रणनीिति और इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का इनाम दिया गया है। इसके साथ ही 36 वर्षीय बिजनेसमैन जेयर्ड कुशनर ट्रंप प्रशासन के सबसे कम उम्र के सदस्य होंगे। वह चीफ ऑफ स्टाफ रेंस प्रिबस और प्रमुख रणनीतिज्ञ स्टीव बेनन के साथ मिलकर काम करेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए खुद ट्रंप ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह उनपर पूरा भरोसा करते हैं कि और उन्हें उनपर गर्व है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जेयर्ड इस पद के पूरी तरह से काबिल इंसान हैं। उन्होंने पूरे चुनावी कैंपेन के दौरान उनका भरपूर साथ दिया था। कुशनर ट्रंप की बेटी इवांका के पति हैं। वह मैगजीन पब्लिशिंंग से जुड़े हुए बड़े कारोबारी हैं।
ट्रंप सरकार में राष्ट्रपति के सलाहकार का पद संभाल सकती हैंं इवांका