अमेरिका को दिवालिया बना देंगी ट्रंप की आर्थिक नीतियांः हिलेरी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्रिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के डोनल्ड ट्रंप की अर्थ नीति पर निशाना साधा है।
डेट्रॉएट। हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि डोनल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियां अमेरिका को दिवालिया बना देंगी। मजदूर यूनियन के सदस्यों को संंबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी नीति कम मजदूरी, कम नौकरी और अधिक कर्ज की चेतावनी के नुस्खे हैं। हेलरी ने कहा कि ट्रंप अपनी नीतियों से अमेरिका को ठीक उसी तरह कंगाल बना देंगे जैसा की उनकी खुद की कंपनी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने डेट्रॉएट में हजारों यूनियन के मजदूरों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैसे कोई अपना पैसा कसीनो में हार जाता है। ठीक उसी तरह रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप अमेरिका में रह रहे लाखों लोगों को अवैध तरीके से नर्वासित करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप सभी स्कूलों, कार्यस्थलों और घरों को एक निर्वासन पत्र भेजने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः ओबामा बोले- मारा गया मंसूर, शरीफ ने कहा- पुष्टि नहीं
क्लिंटन ने ये बातें यूनियनों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल करने वाले मजदूर, घर और स्वास्थ्य की चाह रखने वाले और गुमनामी में जीने वाले अन्य यूनियन ऊंची मजदूरी पाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हिलेरी ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई मेेरी लड़ाई है।