सोशल साइट पर मचे बवाल में महिला सहित दो पोतियों हत्या
पाकिस्तान में अहमदी संप्रदाय के एक सदस्य पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ईशनिंदात्मक सामग्री पोस्ट करने के आरोप के बाद भीड़ ने इस संप्रदाय की एक महिला और उसकी दो पोतियों की हत्या कर दी। पुलिस की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का यह नवीनतम माम
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अहमदी संप्रदाय के एक सदस्य पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ईशनिंदात्मक सामग्री पोस्ट करने के आरोप के बाद भीड़ ने इस संप्रदाय की एक महिला और उसकी दो पोतियों की हत्या कर दी। पुलिस की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का यह नवीनतम मामला है।
मृतकों में सात वर्षीय बच्ची और उसकी छोटी बहन शामिल है। अहमदी खुद को मुस्लिम मानते हैं। पैगंबर में विश्वास करते हैं। पाकिस्तान में 1984 के एक कानून में उन्हें गैर-मुस्लिम घोषित किया गया है। लेकिन बहुत से पाकिस्तानी उन्हें धर्म विरोधी मानते हैं। पुलिस का कहना है कि रविवार को गुजरांवाला शहर में युवकों के बीच कहासुनी से हिंसा प्रारंभ हुई। इनमें से एक युवक अहमदी संप्रदाय का था जिस पर फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप है। इसके बाद करीब 150 लोग थाने आए और आरोपी के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस इन लोगों के साथ बातचीत कर रही थी, तभी कुछ अन्य लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया और अहमदी संप्रदाय के लोगों के घरों को जलाना प्रारंभ कर दिया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी घायल नहीं हुआ है। कानून के मुताबिक अहमदी संप्रदाय के लोगों पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा उन पर अपने पूजास्थल को मस्जिद कहने पर भी प्रतिबंध है।
पढ़ें: बोको हरम ने किया कैमरून के डिप्टी पीएम की पत्नी का अपहरण