Move to Jagran APP

एक आर्टिस्‍ट के कहने पर 3200 लोगों ने उतार दिए अपने कपड़े

एक आर्टिस्‍ट के कहने पर करीब 3200 लोगों ने अपने शरीर के सारे कपड़े उतार दिए और नीले रंग में रंगकर उसके एक प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा बन गए।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sat, 09 Jul 2016 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 05:02 PM (IST)
एक आर्टिस्‍ट के कहने पर 3200 लोगों ने उतार दिए अपने कपड़े

लंदन (एएफपी)। अमेरिका के एक आर्टिस्ट के कहने पर इंग्लैंड ईस्ट यार्कशायर के ह्यूल सिटी में करीब 3200 लोग कपड़े उतारकर एक प्रोजेक्ट के लिए एकत्रित हुए। येे लोग सिर्फ इंग्लैंड केे ही नहीं थे बल्कि दुनिया के कई मुल्कों से ताल्लुक रखते थे। इन सभी ने अपने को नीले रंग से रंगा हुआ था। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें शामिल होने के लिए शर्त यही थी कि शरीर का कोई भी अंग कपड़े से ढ़का हुआ नहीं होना चाहिए। दरअसल यह सभी लोग अमेरिका के फोटाेग्राफर स्पेंसर ट्यूनिक के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा थे।

loksabha election banner

इस प्रोजेक्ट के जरिए यह लोग समुद्र से अपने करीबी रिश्ते को दिखाना चाहतेे थे। ट्यूनिक ने अपने इस प्रोजेक्ट को 'सी ऑफ ह्यूल' का नाम दिया था। इसके पीछे मकसद दुनियाभर में बढ़ते प्रदुुषण के चलते समुद्र के जलस्तर का बढ़ना था। इसके चलते ट्यूनिक लोगों को इसके प्रति जागरुक करना चाहते थे। ट्यूनिक दुनियाभर मेंं न्यूड फोटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं।

ट्यूनिक यहां के समुद्री इतिहास से काफी रोमांचित थे और वह लोगों का समुद्र के साथ उनका करीबी रिश्ता दर्शाना चाहते थे। इसके लिए सुबह से ही लोग जुटने भी शुरू हो गए थे। नीले रंग से रंगे इन हजारों लोगों की वजह से यहां के कुछ रास्तों को भी बंद किया गया था। ट्यूनिक आज इतने लोगों की मौजूदगी पर बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि आज के लिए उन्हें करीब 2500 से 3000 तक लोग चाहिए थे जो उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकें। लेकिन यहां आने वालों की संख्या 3200 के भी पार निकल गई और वह जो चाहते थे, हो गया।

रियल लाइफ में बने टार्जन, बच्चे को बचाने के लिए जंगल में बिता दिए 41 वर्ष

इन लोगों की मौजूदगी ने पूरी सड़क को ब्ल्यू कर दिया। इसके लिए लोग काफी पहले ही से जुटने शुरू हो गए थे। इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए इन लोगों को बाकायदा माइक पर सभी दिशा निर्देश भी दिए जा रहे थे। इस दौरान इन लोगों को ट्यूनिक के असिसटेंट न्यूड रेंगलर्स कहकर पुकार रहे थे। तीन घंटे चले इस फोटोशूट के बाद ट्यूनिक की खुशी देखने लायक थी।

चीन में हाईस्पीड रेल नेटवर्क के लिए एशिया की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार

ट्यूनिक ने बताया कि नीले रंगे में रंगे यह सभी लोग समुद्र के बढ़ते जलस्तर को दर्शाते हैं। उनके मुताबिक यह पर्यावरण के बदलने का संकेत है जिसकी वजह है वातावरण में बढ़ता प्रदुषण। उन्होंने कहा कि इसको सभी अपनी तरह से देख सकते हैं। वह इस बात से भी काफी खुश दिखाई दिए कि इसमें हर उम्र की महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया था। उनका कहना था कि इसमें ऐसे लोग भी थे जिन्हें चलने में परेशानी होती है। कुछ व्हीलचेयर से इसमें हिस्सा लेने के लिए यहां आए थे। ट्यूनिक ने अंत में यहां पर शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

नहीं रहे पाक में लोगों के दिलों पर राज करने वाले अब्दुल सत्तार 'ईधी'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.