पाक में आतंकियों की धमकी, फांसी का देंगे सीधा जवाब
यदि किसी भी आतंकवादी को फांसी की सजा दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह चेतावनी तालिबान आतंकवादियों के एक गुट ने पाकिस्तानी सरकार को दी है क्योंकि सरकार फांसी पर लगी रोक को खत्म करने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अुनसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रतिबंधित गुट पंजाबी तालिब
पेशावर। यदि किसी भी आतंकी को फांसी की सजा दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह चेतावनी तालिबान आतंकियों के एक गुट ने पाकिस्तानी सरकार को दी है। मालूम हो कि सरकार फांसी पर लगी रोक को खत्म करने पर विचार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अुनसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रतिबंधित गुट पंजाबी तालिबान ने दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी व उत्तरी वजीरिस्तान में इस चेतावनी के परचे बांटे हैं। इसमें कहा गया है कि यदि सरकार किसी आतंकी को फांसी की सजा देती है तो उसे तालिबान के साथ युद्ध के रूप में देखा जाएगा। इसमें सरकार को चेताया गया है कि वह 'आंख मूंद कर' सेना पर भरोसा नहीं करे, क्योंकि वह राजनीतिक ताकत को अपने फायदे के लिए प्रयोग कर रही है। साथ ही आरोप लगाया गया कि ड्रोन हमले में तालिबान कमांडर वली उर्रहमान की मौत के पीछे सेना के अमेरिका समर्थक कुछ जनरलों की साजिश थी।
गौरतलब है कि पूर्ववर्ती पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने फांसी पर रोक लगा दी थी। हाल में ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अगले महीने चार कैदियों को फांसी की सजा दिए जाने के साथ ही पांच वर्षो से इस सजा पर लगी रोक समाप्त हो जाएगी। फांसी की सजा पाने वालों में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो सदस्य भी शामिल हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर