सू की द्वारा बुना गया स्वेटर 27 लाख में बिका
यंगून। म्यांमार में विपक्ष की नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की द्वारा हाथ से बुना गया स्वेटर यहां पर 50 हजार डॉलर [करीब 27.42 लाख रुपये] में नीलाम हुआ। उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने गुरुवार को नीलामी का आयोजन गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए धन जुटाने के मकसद से किया था।

स्वेटर को म्यांमार के एक रेडियो स्टेशन ने खरीदा। इसके लिए बोली लगाने की शुरुआत छह हजार डॉलर [करीब तीन लाख रुपये] से हुई। लाल, हरे और नीले रंग के इस स्वेटर की बिक्री पर सू की ने कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्हें म्यांमार की सैन्य सरकार ने वर्ष 1989 में नजरबंद किया था। करीब दो दशक तक वह नजरबंद रहीं। उन्हें नवंबर, 2010 में रिहा किया गया था। 67 वर्षीय सू की गत अप्रैल में संसद सदस्य चुनी गई थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर