Move to Jagran APP

अंतरिक्ष केंद्र की कमान संभालने वाली दूसरी महिला बनीं सुनीता

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की कमान अपने हाथों में ले ली। अंतरिक्ष केंद्र की कमान संभालने वाली वह अब तक की दूसरी महिला हैं।

By Edited By: Published: Mon, 17 Sep 2012 11:58 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2012 12:02 PM (IST)
अंतरिक्ष केंद्र की कमान संभालने वाली दूसरी महिला बनीं सुनीता

ह्यूस्टन। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की कमान अपने हाथों में ले ली। अंतरिक्ष केंद्र की कमान संभालने वाली वह अब तक की दूसरी महिला हैं। उन्होंने कमांडर गिनेडी पाडल्का से अंतरिक्ष स्टेशन की कमान अपने हाथों में ली।

loksabha election banner

इस बीच, करीब चार माह अंतरिक्ष में गुजारने के बाद एक्सपेडिशन 32 का तीन सदस्यीय दल रूसी निर्मित कैपसूल सुयोज में रविवार रात अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। यह दल सोमवार सुबह करीब 10:50 मिनट पर सकुशल धरती पर उतर गया। इस दल ने अंतरिक्ष में 123 दिन गुजारे।

अंतरिक्ष केंद्र पर अब भारतीय मूल की सुनीता के साथ जापान के अकिहितो होशिडे और रूस के यूरी मालेनचैंको मौजूद हैं। कमांडर पाडल्के के विदा लेने से सुनीता ने उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पाडल्के की शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उन्हें बताया कि अंतरिक्ष में खेल-खेल में काम करना कितना आसान होता है। सुनीता इस केंद्र में अक्टूबर के मध्य तक रहेंगी। सोमवार को कजाखिस्तान में उतरने वाले कमांडर पाडल्का के साथ फ्लाइट इंजीनियर जो अकाबा ओर फ्लाइट इंजीनियर सरगी रेविन शामिल थे। एक्सपेडिशन 32 का यह दल 17 मई को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.