कोपेनहेगन में सुदर्शन ने जीता प्रथम पुरस्कार
लंदन। रेत से कलाकृतियां बनाने वाले प्रसिद्ध भारतीय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने डेनमार्क में आयोजित 'कोपेनहेगन इंटरनेशनल सैंड स्कल्पचर' फेस्टिवल में पर्यावरण पर बनाई अपनी कृति के लिए प्रथम पुरस्कार जीता है।

उड़ीसा निवासी पटनायक ने अपनी कलाकृति 'गो ग्रीन, सेव अर्थ' के लिए पुरस्कार जीता। उन्होंने महोत्सव के लिए 15 फीट ऊंची कलाकृति सात दिन में बनाई थी। नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड [नाल्को] के ब्रांड एंबेसडर पटनायक ने कहा, 'ग्लोबल वार्मिग पूरी दुनिया को प्रभावित कर रही है। हमें इस बारे में सोचना होगा कि हम पर्यावरण को कैसे सहेजे। हमें प्रकृति के साथ पूर्ण संतुलन बनाने के लिए उचित राह खोजनी होगी।' यह महोत्सव अगस्त तक चलेगा।
महोत्सव में 17 अन्य देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। इसमें घाना के कलाकार को ज्यूरी पुरस्कार जबकि इटली के कलाकार को आर्टिस्ट पुरस्कार मिला। पिछले साल पटनायक को कोपेनहेगन में इस महोत्सव में ज्यूरी पुरस्कार मिला था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर