इंडोनेशिया में भूकंप के जबरदस्त झटके
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में मंगलवार को 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। नदी में मछली पकड़ रहा एक 15 साल का लड़का लापता है। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने
जयापुरा। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में मंगलवार को 7.0 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। नदी में मछली पकड़ रहा एक 15 साल का लड़का लापता है। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह के छह बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र प्रांतीय राजधानी जयापुरा से करीब 250 किलोमीटर पश्चिम में 52 किलोमीटर की गहराई में था। आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुटोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि झटके चार सेंकेंड तक महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए।