विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बार्सिलोना: लोगों को रौंदने वाले वैन चालक की हुई पहचान

By Test1 Test1Edited By:
Published: Mon, 21 Aug 2017 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 02:42 PM (IST)

स्पेन के बार्सिलोना शहर में लोगों पर वैन दौड़ाने वाले आरोपी की स्पेनिश पुलिस ने पहचान कर ली है। सोमवार ...और पढ़ें

बार्सिलोना: लोगों को रौंदने वाले वैन चालक की हुई पहचान
बार्सिलोना: लोगों को रौंदने वाले वैन चालक की हुई पहचान

बार्सिलोना। स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बार्सिलोना में रौंदकर 13 लोगों को मौत के घाट उतारने वाली वैन और उसके चालक की पहचान हो गई है। सोमवार को स्पेन पुलिस ने केटोलोनिया में आरोपी ड्राइवर का नाम लिए बगैर ट्विटर पर उसकी पहचान उजागर की।

हालांकि केटोलोनिया के आंतरिक मंत्री जैकम फाेर्न ने एक स्थानीय रेडिया चैनल को आरोपी का नाम यूनुस अब याकूब बताया है। स्पेन पुलिस के अधिकारी जोसफ लुइस का कहना है कि अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है कि वैन चालक कहां पर है। वह अब स्‍पेन में है भी या नहीं ये स्पष्ट नहीं है। 

13 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि गुरुवार को एक वैन चालक ने बार्सिलोना में लोगों को रौंद दिया था। रामब्‍लास इलाके में हुई इस घटना में 13 लोगों के मरने की आधिकारिक पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इसे आतंकी हमला माना था और इस सिलसिले में दो लोगों की हिरामत में भी लिया गया था। इसकी जिम्‍मेदारी आईएस ने ली थी। 2004 के बाद से यह स्पेन में सबसे बड़ा आतंकी हमला था।