जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, आई छोटी सुनामी
जापान में पूर्वी समुद्री तट के नजदीक शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद छोटी सुनामी आ गई। खबरों अनुसार हालांकि, किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने के तत्काल कोई संकेत नहीं हैं। समुद्र में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप के करीब एक घंटे बाद इशिनोमाकी में तट पर छोटी लहरें उठती दिखाई दीं। प्रशासन ने लोगों को आगाह किया गया है कि वे तट से दूर रहें। तट के किनारे चार स्थानों पर 40 सेंटीमीटर तक की लहरें उठीं।
टोक्यो। जापान में पूर्वी समुद्री तट के नजदीक शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद छोटी सुनामी आ गई। खबरों अनुसार हालांकि, किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने के तत्काल कोई संकेत नहीं हैं। समुद्र में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप के करीब एक घंटे बाद इशिनोमाकी में तट पर छोटी लहरें उठती दिखाई दीं। प्रशासन ने लोगों को आगाह किया गया है कि वे तट से दूर रहें। तट के किनारे चार स्थानों पर 40 सेंटीमीटर तक की लहरें उठीं।
फिलीपींस में जबर्दस्त भूकंप, 85 लोगों की मौत
कर्मचारियों को संकटग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तटीय क्षेत्र से हट जाने को कहा गया है। एजेंसी ने टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से कहा कि विद्युत केंद्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप स्थानीय समयानुसार तड़के 2 बजकर 10 मिनट पर आया। यह मियागी में इशिनोमोकी के 327 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। ओफनातो नगर में 20 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी आई। कुजी और सोमा शहर में 40 सेंटीमीटर तथा इशिनोमाकी में 30 सेंटीमीटर की सुनामी आई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर