टेक्सास में बाढ़, भारतीय महिला इंजीनियर समेत छह मरे
अमेरिका के टेक्सास में आई बाढ़ ने वहां की दशा बिगाड़ दी है। भारतीय मूल की अमेरिकी महिला इंजीनियर समेत छह लोग बाढ़ में फंसकर मारे गए हैं। ज्यादातर सड़कें डूब गई हैं। स्कूल
ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास में आई बाढ़ ने वहां की दशा बिगाड़ दी है। भारतीय मूल की अमेरिकी महिला इंजीनियर समेत छह लोग बाढ़ में फंसकर मारे गए हैं। ज्यादातर सड़कें डूब गई हैं। स्कूल-कॉलेज और कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। सरकार ने आपातस्थिति की घोषणा कर दी है।
टेक्सास के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में काम पर जा रहीं बीटेल ऑयल एंड गैस में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सुनीता सिंह (47) सोमवार को बाढ़ की चपेट में आ गईं। उनकी कार पानी में फंसने के के बाद उन्होंने उसे निकालने की काफी कोशिश की। सुबह करीब सात बजे उन्होंने अपने फंसे होने की जानकारी पति राजीव सिंह को दी लेकिन जब वह मौके पहुंचे तो सुनीता कार में मृत अवस्था में मिलीं।
बारिश और बाढ़ के चलते इलाके में विमानों की 470 उड़ानें रद कर दी गई हैं। 1.21 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में 1,200 बचाव दल कार्य कर रहे हैं। बाढ़ के चलते एक हजार घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं या उन्हें भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि ह्यïूस्टन और हैरिस काउंटी इलाके में पहली बार एक दिन में इतनी बारिश हुई है और अंधड़ चला है।
यह भी पढ़ेंः भारत आया कृपाल का शव, परिजनों ने कहा-जेल में हुई उनकी हत्या