Move to Jagran APP

ISIS ने इराक में बुर्का पर लगाया प्रतिबंध!

कभी आइएसआइएस ने महिलाओं के लिए बुर्का पहनने का सख्‍त नियम बनाया थ्‍ाा और अब सुरक्षा कारणोंं से इसपर प्रतिबंध लगा दिया है।

By Monika minalEdited By: Published: Tue, 06 Sep 2016 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2016 02:19 PM (IST)
ISIS ने इराक में बुर्का पर लगाया प्रतिबंध!

मोसुल। आतंकी संगठन आइएसआइएस ने सुरक्षा कारणों से अपने सुरक्षा केंद्रों पर महिलाओं को बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया है। पहले इसी आतंकी संगठन ने महिलाओं के लिए बुर्का आवश्यक किया था और नहीं पहनने पर दंड की भी घोषणा कर दी थी। अब यह उत्तर इराक के शहर मोसुल में अपने सुरक्षा केंद्रों पर बुर्का को प्रतिबंधित कर रहा है।

loksabha election banner

इंडिया टुडे के अनुसार, इराक की सड़कों पर तो नहीं पर आतंकी संगठन आइएसआइएस के सुरक्षा केंद्रों पर महिलाओं को बगैर बुर्का देखा जा सकेगा। आतंकी कमांडरों पर बुर्का पहन महिलाओं के हमले को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस हमले में आइएसआइएस ने कई कमांडरों को खो दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इनके चंगुल से निकलने में अधिकांश लोगों ने बुर्के का ही सहारा लिया था। इसके बाद ही आइएसआइएस इस निष्कर्ष पर पहुंची की उनके सुरक्षा केंद्रों पर अब बुर्का प्रतिबंधित किया जाए।

ब्रिटेन की आधी आबादी, बुर्का पर चाहे पाबंदी

जर्मनी में बुर्का समेत चेहरे पर नकाब पहननेे पर लगा प्रतिबंध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.