रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को छह करोड़ चंदा देगा भारतीय दंपती
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को भारतीय मूल के शलभ कुमार भारी भरकम चंदा दे रहे हैं।
क्लीवलैंड, प्रेट्र। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक भारतीय दंपती 8.89 लाख डॉलर (करीब छह करोड़ रुपये) चंदा देगा। भारतीय मूल के शलभ कुमार ने इसमें से आधी रकम दे दी है। आने वाले दिनों में उनकी पत्नी बाकी की रकम भी दे देंगी।
'द हिल' के अनुसार, शिकागो में रहने वालेशलभ ने ट्रंप विक्ट्री फंड में शनिवार को 4, 49,400 डॉलर (करीब तीन करोड़ रुपये) दिए हैं। चंदे के रूप में दी जाने वाली यह अधिकतम राशि है। उद्योगपति शलभ की पत्नी भी इतनी ही धनराशि ट्रंप विक्ट्री फंड में देंगी। दोनों को मिलाकर इस दंपती की ओर से दिए जाने वाले चंदे की कुल राशि 8,98,800 डॉलर हो जाएगी।
शलभ ने शनिवार को ट्रंप से मुलाकात भी की थी। इस साल की शुरुआत में शलभ ने रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन की स्थापना की थी। शलभ के मुताबिक यह तो अभी शुरुआत है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर ट्रंप रीगन से ज्यादा मजबूत साबित होंगे। उन्होंने पाकिस्तान नीति को लेकर ट्रंप की जमकर तारीफ भी की।