Move to Jagran APP

17 साल बाद मिला संतान सुख, एक साथ जन्मे छह बच्चे

एक नाइजीरियाई मूल के दंपति को 17 साल बाद संतान सुख मिला है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 03:22 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 03:22 AM (IST)
17 साल बाद मिला संतान सुख, एक साथ जन्मे छह बच्चे
17 साल बाद मिला संतान सुख, एक साथ जन्मे छह बच्चे

नई दिल्ली (एजेंसी)। नाइजीरिया के मूल निवासी एक दंपती को 17 साल बाद संतान सुख मिला है वो भी एक साथ छह बच्चों का। इनमें तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं। अमेरिका के विर्जीनिया प्रांत की राजधानी रिचमंड स्थित विर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनीवर्सिटी मेडिकल सेंटर में ऑपरेशन के जरिये इन बच्चों का समयपूर्व जन्म हुआ है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

loksabha election banner

एडिबोये टाइबो और उनकी पत्नी अजिबोला टाइबो परिवार बढ़ाने के लिए तरस गए थे। पिछले साल नवंबर में अजिबोला ने जब पहला अल्ट्रासाउंड कराया तो यह सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा कि चार दिलों की धड़कन सुनाई दी है, लेकिन बाद की मेडिकल जांचों में पता चला कि वे चार नहीं बल्कि छह बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। करीब 30 हफ्तों की गर्भावस्था के बाद 11 मई की सुबह अजिबोला ने इन बच्चों को जन्म दिया।

दरअसल, छह बच्चों का एक साथ जन्म बेहद दुर्लभ होता है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2015 में अमेरिका में करीब 40 लाख बच्चों का जन्म हुआ और इनमें एक साथ पांच या अधिक बच्चों के जन्म की घटनाएं महज 24 थीं।

यह भी पढ़ें: पूजा कराने पति साथ नहीं गया तो महिला ने बच्ची संग दे दी जान

यह भी पढ़ें: नवजात की मौत के बाद रणक्षेत्र बना अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.