वैज्ञानिकों ने खोज निकाला वह जीन स्विच जिससे रुक जाएगा कैंसर का विकास
अगर हम केवल उस जीन स्विच को बंद कर दें, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास में सहायक है, तो कैंसर को रोका जा सकता है।
लंदन, प्रेट्र। कैंसर के इलाज की दिशा में उम्मीद की नई किरण दिखी है। वैज्ञानिकों ने ऐसे जीन स्विच की पहचान की है, जिसकी मदद से कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोका जा सकता है।
स्वीडिश के शोधकर्ताओं ने पाया कि कैंसर कोशिकाएं और स्वस्थ कोशिकाएं अपने विकास के लिए अलग-अलग जीन स्विच का प्रयोग करती हैं। शोधकर्ता जुसी ताइपेल ने कहा, 'सिद्धांतरूप से अगर हम केवल उस जीन स्विच को बंद कर दें, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास में सहायक है, तो कैंसर को रोका जा सकता है। इस प्रक्रिया में स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं होता।
यह भी पढ़ें: कॉस्मिक किरणों से कैंसर का दोगुना खतरा
इस खोज की मदद से बेहद कम दुष्प्रभाव वाला कैंसर का कारगर इलाज संभव हो सकता है।' चूहे पर प्रयोग के दौरान वैज्ञानिकों ने कैंसर कोशिकाओं के विकास में सहायक जीन को हटाया। इससे स्वस्थ कोशिकाओं पर कोई दुष्प्रभाव नहीं देखने को मिला। स्वस्थ कोशिकाएं कैंसर कोशिकाओं के विकास के लिए जरूरी जीन के बिना ही अपनी गतिविधियों को जारी रखने में सक्षम होती हैं। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसकी मदद से कैंसर के प्रकार के आधार पर विशेष दवाएं बनाने का रास्ता खुल सकता है।
यह भी पढ़ें: खाड़ी संकट सुलझाने को आगे आया कुवैत, मध्यस्थता की कोशिश जारी