Move to Jagran APP

वैज्ञानिकों ने खोजा जलीय वातावरण वाला ग्रह

वैज्ञानिकों का कहना है कि पहली बार सौर मंडल के बाहर किसी ग्रह पर समताप मंडल के प्रमाण मिले हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 03 Aug 2017 09:12 PM (IST)Updated: Thu, 03 Aug 2017 09:12 PM (IST)
वैज्ञानिकों ने खोजा जलीय वातावरण वाला ग्रह
वैज्ञानिकों ने खोजा जलीय वातावरण वाला ग्रह

वाशिंगटन, प्रेट्र। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पहली बार सौरमंडल के बाहर किसी ग्रह के वातावरण में जलीय अणुओं की खोज की है। बृहस्पति के आकार वाला यह ग्रह धरती से 900 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। इसका तापमान 2,500 डिग्री सेल्सियस है। इस तापमान पर लोहा ठोस की बजाय गैसीय अवस्था में पहुंच जाता है।

loksabha election banner

वैज्ञानिकों का कहना है कि पहली बार सौर मंडल के बाहर किसी ग्रह पर समताप मंडल के प्रमाण मिले हैं। समताप मंडल वातावरण की वह परत होती है, जिसमें ऊंचाई के साथ तापमान बढ़ता है। वैज्ञानिकों ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की हब्बल दूरबीन की मदद से इस ग्रह के वातावरण से जुड़े प्रमाण जुटाए। इस गैसीय ग्रह का नाम डब्ल्यूएएसपी-121बी है। इसे हॉट ज्यूपिटर (गर्म बृहस्पति) भी कहा जा रहा है।

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के प्रोफेसर ड्रेक डेमिंग ने कहा, 'इस ग्रह का समताप मंडल इतना ज्यादा गर्म है कि इसमें व्याप्त जल वाष्प के अणु चमकने लगते हैं। इसी आधार पर हमने अध्ययन को अंजाम दिया है।' यह ग्रह अपने तारे से न्यूनतम संभावित दूरी है और 1.3 दिन में उसका चक्कर पूरा कर लेता है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में आतंक की फसल बोने की नई साजिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.