विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी अरब और कतर नेताओं ने की बातचीत, जल्‍द सुलझ सकता है विवाद

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 10:44 AM (IST)

सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और यूएई ने कतर पर अतंकवादियों का समर्थन करने के आरोप लगाते हुए 5 जून को सभी संबंध समाप्त कर लिए थे।

सऊदी अरब और कतर नेताओं ने की बातचीत, जल्‍द सुलझ सकता है विवाद
सऊदी अरब और कतर नेताओं ने की बातचीत, जल्‍द सुलझ सकता है विवाद

दुबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मध्‍यस्‍थता के बाद मौजूदा संकट पर कतर ने सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ बातचीत पेशकश की है। कतर के नेता ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से बातचीत के दौरान यह बात कही है।

बताया जा रहा है कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान ने शुक्रवार को अमीर शेख़ तमीम बिन हमाद अल-थानी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि वह सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और यूएई द्वारा की जा रही मांगों पर चर्चा करना चाहते हैं। इस विवाद को साथ बैठकर सुलझाना चाहते हैं। सऊदी अरब, बहरीन, मिस्र और यूएई ने कतर पर अतंकवादियों का समर्थन करने के आरोप लगाते हुए 5 जून को सभी संबंध समाप्त कर लिए थे।

कतर और सऊदी अरब के बीच विवाद शुरू होने के बाद यह पहली बातचीत थी। कतर की समाचार एजेंसी क्‍यूएनए के मुताबिक, दोनों देशों के नेताओं के बीच यह फोन कॉल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्‍यस्‍थता के कारण संभव हो पाई, जिन्होंने इस मुद्दे पर पहले शेख तामिक से बात की थी। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कतर और उसके पड़ोसी अरब देशों के बीच के संकट को सुलझाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश करते हुए कहा है कि यह विवाद बहुत आसानी से सुलझाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने कतर के हज यात्रियों के लिए खोला बॉर्डर