विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नौ दिनों तक अलेप्पो पर नहीं उड़ेंगे रूस और सीरिया के लड़ाकू विमान

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 03:03 PM (IST)

बुधवार को सीरिया और रूसी लड़ाकू विमानों द्वारा इदलिब प्रांत के एक गांव में किए गए हमलों में कम से कम 26 लोगों को मौत हो गई थी।

News Article Hero Image

मॉस्को, पीटीआई। रूस और सीरिया के लड़ाकू विमान नौ दिनों तक अलेप्पो के ऊपर 10 किलोमीटर की दूरी से ज्यादा पास नहीं उड़ेंगे। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को ये बात कही गई है।

बचाव कार्यकर्ताओं और एक निगरानी समूह ने कहा है कि बुधवार को सीरिया और रूसी लड़ाकू विमानों द्वारा इदलिब प्रांत के एक गांव में किए गए हमलों में कम से कम 26 लोगों को मौत हो गई थी । यह जगह अलेप्पो के पास उत्तर पश्चिमी सीरिया में स्थित है ।

बताते चलें कि सीरिया के शहर अलेप्पो में पिछले पांच वर्षों में सबसे भीषण बमबारी में करीब पांच सौ लोगों की मौत हो गई है। इस बमबारी में करीब 2000 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे बताए गए हैं। यह हमला रूस और सीरिया के विमानों से किया गया है।

इतना ही नहीं अलेप्पो में अब महज एक माह के लायक ही राशन बचा है। ऐसे में वहां केे हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसकी जानकारी देते हुए गहरी चिंता जताई है।

पढ़ें-आतंकियों के हाथ में रासायनिक हथियार आने से भारत चिंतित

सीरिया के अलेप्पो पर भीषण बमबारी, 500 की मौत; 2000 से अधिक घायल