Move to Jagran APP

मशहूर उपन्यासकार जैकी कोलिंस का निधन

हॉलीवुड वाइव्स और द स्टड जैसे चर्चित उपन्यासों की लेखिका जैकी कोलिंस का निधन हो गया। ब्रिटेन में जन्मीं कोलिंस 77 साल की थीं और लंबे समय से स्तन कैंसर से पीड़ित थीं।

By Sachin kEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2015 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2015 03:00 PM (IST)
मशहूर उपन्यासकार जैकी कोलिंस का निधन

ह्यूस्टन। हॉलीवुड वाइव्स और द स्टड जैसे चर्चित उपन्यासों की लेखिका जैकी कोलिंस का निधन हो गया। ब्रिटेन में जन्मीं कोलिंस 77 साल की थीं और लंबे समय से स्तन कैंसर से पीड़ित थीं।

loksabha election banner

कोलिंस के परिवार ने बताया कि शनिवार को लॉस एंजिलिस में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। छह साल पहले उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर होने का पता चला था। जैकी की बड़ी बहन व अभिनेत्री जोआन कोलिंस ने शोक जताते हुए कहा कि वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी।

चार दशकों के करियर के दौरान कोलिंस के उपन्यासों की 50 करोड़ प्रतियां दुनिया भर के 40 देशों में बिकीं। उनके सभी 32 उपन्यास न्यूयार्क टाइम्स के सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासों की सूची में शामिल हुए थे। कैंसर होने के बाद भी उन्होंने पांच किताबें लिखीं। उनका ताजा उपन्यास द सैटेनगेलोस इस साल जून में प्रकाशित हुआ।

किशोरावस्था में ही कोलिंस ने लेखन कार्य शुरू कर दिया था। उनका पहला उपन्यास द वर्ल्ड इज फुल ऑफ मैरिड मेन 1968 में प्रकाशित हुआ और इसकी खूब बिक्री हुई। इस उपन्यास पर आस्ट्रेलिया में प्रतिबंध लगा दिया गया था। 1985 में उनके उपन्यास हॉलीवुड वाइव्स पर सीरियल बनाया गया, जिसमें एंथोनी हॉपकिंस व कैंडिस बर्जेन ने काम किया। द स्टड उनका दूसरा उपन्यास था जो 1969 में प्रकाशित हुआ।

पढ़ेंः 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में बदलाव के लिए राजी हुए चेतन भगत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.