नासा को शोध के दौरान मंगल ग्रह पर मिला दुर्लभ उल्कापिंड
नासा के अनुसार, पृथ्वी पर आमतौर पर अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड आयरन और निकल तत्वों के ही बने होते हैं।
वाशिंगटन, प्रेट्र । नासा के रोवर क्यूरियोसिटी ने मंगल ग्रह पर गोल्फ की गेंद के आकार का एक दुर्लभ उल्कापिंड खोजा है। यह आयरन और निकल धातुओं से बना है-अनुमान है कि लाखों साल पहले ग्रह के आकाश से सतह पर आकर गिरा था। इसे 'एग रॉक' नाम दिया गया है।
नासा के अनुसार, पृथ्वी पर आमतौर पर अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड आयरन और निकल तत्वों के ही बने होते हैं। मंगल ग्रह पर पहले भी इस तरह के उदाहरण मिल चुके हैं। हालांकि यह पहला मौका है जब एग रॉक का लेजर युक्त स्पेक्ट्रोमीटर से अध्ययन किया गया है। इसके लिए रोवर की टीम ने क्यूरियोसिटी के केमिस्ट्री एंड कैमरा (चेमकैम) उपकरण का इस्तेमाल किया।
रोवर संचालित करने वाले मार्स साइंस लेबोरेटरी प्रोजेक्ट के वैज्ञानिकों ने क्यूरियोसिटी के मास्ट कैमरा से ली गई तस्वीरों में पहली बार इस अजीब तरह के पिंड को देखा। ये तस्वीरें उस जगह पर ली गई गई थीं जहां रोवर 27 अक्टूबर को पहुंचा था। एग रॉक में चेमकैम ने आयरन, निकल, फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए हैं। लेजर के जरिये इसकी संरचना का विश्लेषण किया जा रहा है।
पढ़ें- NASA की तस्वीरों से खुला राज, UP के किसानों ने फैलाया दिल्ली में स्मॉग