परमाणु बम से भी ज्यादा ताकतवर था वह तूफान!
वाश्िागटन। अमेरिका के ओकलाहोमा में सोमवार को तबाही मचाने वाले तूफान की शक्ति जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से भी अधिक थी।
वाश्िागटन। अमेरिका के ओकलाहोमा में सोमवार को तबाही मचाने वाले तूफान की शक्ति जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से भी अधिक थी।
मंगलवार को राष्ट्रीय मौसम सेवा की ओर से इस तूफान को हवा की गति, विस्तार और नुकसान के आधार पर शीर्ष रेटिंग [ईएफ-पांच] दी गई। हवा की गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे से 337 किलोमीटर प्रति घंटे तक आंकी गई है। कई मौसम विज्ञानियों ने लगभग एक घंटे तक तबाही मचाने वाले इस तूफान की ऊर्जा का आकलन किया। इसके मुताबिक तूफान की शक्ति हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम की तुलना में आठ से 600 गुना तक अधिक थी। कुछ विशेषज्ञ तो इसकी शक्ति और भी अधिक होने की बात कह रहे हैं। कुछ जगहों पर तूफान की चौड़ाई दो किलोमीटर तक थी। इससे प्रभावित क्षेत्र 27 किलोमीटर तक लंबा था।
नेशनल सेवियर स्टॉर्म्स लेबोरेटरी के शोधकर्ता मौसमविज्ञानी हैरोल्ड ब्रूक्स ने बताया कि अमेरिका में आने वाले एक प्रतिशत से भी कम तूफान इतने भयानक होते हैं। पिछले 14 वर्षो में मूरे उपनगरीय क्षेत्र में यह तीसरा सबसे शक्तिशाली तूफान है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह भूगोल, मौसम विज्ञान और बुरे भाग्य के संयोग का नतीजा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर