बर्लुस्कोनी पर लगा दो साल का राजनीतिक प्रतिबंध
टैक्स घोटाले में शामिल इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर दो साल का राजनीतिक प्रतिबंध लगा दिया है। मिलान की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि बर्लुस्कोनी दो साल तक सार्वजनिक दफ्तर में किसी प्रकार का कार्य नहीं कर सकते।
मिलान। टैक्स घोटाले में शामिल इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी पर दो साल का राजनीतिक प्रतिबंध लगा दिया है। मिलान की एक अदालत ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि बर्लुस्कोनी दो साल तक सार्वजनिक दफ्तर में किसी प्रकार का कार्य नहीं कर सकते।
पढ़ें : जानिए बर्लुस्कोनी की जिंदगी में आई महिलाओं के बारे में.
हालांकि, बर्लुस्कोनी एक सेनेटर हैं इसलिए यह फैसला तत्काल प्रभाव के साथ लागू नहीं हो सकता। इसके अलावा, संसद के उच्च सदन में अन्य सेनेटर्स द्वारा वोट किये जाने के आधार पर बर्लुस्कोनी की सदस्यता समाप्त होगी। इस पूरी प्रक्रिया में दो माह का वक्त लगेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर