Move to Jagran APP

जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारह समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

दोनों नेताओं के बीच बातचीत में सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कौशल और ढांचागत विकास का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है। मोदी गुरुवार शाम को टोक्यो पहुंच गए।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Thu, 10 Nov 2016 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 07:58 PM (IST)
जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बारह समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

टोक्यो, प्रेट्र : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे हैं। टोक्यो प्रवास के दौरान भारत और जापान के बीच 12 अहम समझौते होंगे। बहुत संभव है कि दोनों देशों के बीच परमाणु करार भी हो जाए। मोदी और जापान के प्रधानमंत्री एबी शिंजो के बीच शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में इन समझौतों पर दस्तखत होंगे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कौशल और ढांचागत विकास का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है। मोदी गुरुवार शाम को टोक्यो पहुंच गए।

loksabha election banner

जापान के दो दिवसीय प्रवास में पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम है। शिंजो से वार्ता के बाद प्रधानमंत्री जापानी व्यापारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को वह जापानी खिलौना नगरी के नाम से विख्यात कोबे जाएंगे। जापान दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने दिल्ली में कहा, 'मेरी भारत और जापान के शीर्ष उद्योगपतियों से व्यापार और निवेश को लेकर विस्तार से बातचीत होगी। पीएम शिंजो के साथ बातचीत में द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश होगी।

मोदी सरकार के नए नोटों के पीछे है इस शख्स का दिमाग !

टोक्यो पहुंचने के रास्ते में पीएम गुरुवार दिन में थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में कुछ घंटों के लिए रुके। यहां उन्होंने थाईलैंड के दिवंगत राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को श्रद्धांजलि दी। राजा का निधन पिछले महीने लंबी बीमारी के बाद हो गया था। उनका पार्थिव शरीर जनता के दर्शन के लिए ग्रैंड पैलेस कांप्लेक्स में रखा हुआ है। किंग भूमिबोल को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने शोक पुस्तिका में लिखा, 'महामहिम को उनकी दूरदर्शिता, दया और आम लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्धता को लेकर हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से अंतरराष्ट्रीय जगत में जो रिक्तता आई है, उसे आसानी से नहीं भरा जा सकता है।'

नये कलेवर के साथ फिर से बाजार में आएगा 1000 का नोट- शक्तिकांत दास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.