सीटीआई की सूची में पाक दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश
पाकिस्तान दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है। आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों पर आधारित शीर्ष दस देशों की हालिया जारी एक सूची में यह बात सामने आई है। मार्च 2015 में जारी इंटेल सेंटर्स की शीर्ष 10 सबसे खतरनाक देशों की सूची में इराक पहले और सीरिया दूसरे स्थान पर
लंदन। पाकिस्तान दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है। आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों पर आधारित शीर्ष दस देशों की हालिया जारी एक सूची में यह बात सामने आई है। मार्च 2015 में जारी इंटेल सेंटर्स की शीर्ष 10 सबसे खतरनाक देशों की सूची में इराक पहले और सीरिया दूसरे स्थान पर है।
इंटेल सेंटर्स का कंट्री थ्रीट इंडेक्स (सीटीआइ) किसी देश की आतंकी और विद्रोही घटनाओं, घायलों, मारे गए लोगों, यातायात, वीडियो, फोटो आदि का मापन करता है। इसी के आधार पर देशों के सीटीआइ की सूची बनती है। जिस देश की सीटीआइ जितनी ज्यादा होगा वहां खतरे की आशंका ज्यादा होगी। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीटीआइ 122 है, जबकि अफगानिस्तान की सीटीआइ 186 है और वह पांचवें स्थान पर है।
यमन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पाक ने भेजा बोइंग 747
शीर्ष दस खतरनाक देशों की सूची में इनके अलावा नाइजीरिया, सोमालिया, लीबिया, यमन, यूक्रेन और मिस्र शामिल हैं। मिस्र का स्थान इस सूची में दसवां है।