अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय पर चली गोली
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय में जबरदस्ती प्रवेश करने की कोशिश कर रहे वाहन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वाशिंगटन के निकट मैरीलैंड स्थित मुख्यालय पर सोमवार को हुई इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप
वाशिंगटन। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय में जबरदस्ती प्रवेश करने की कोशिश कर रहे वाहन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वाशिंगटन के निकट मैरीलैंड स्थित मुख्यालय पर सोमवार को हुई इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। एफबीआइ मामले की जांच कर रही है। हालांकि, एजेंसी अभी इसे आतंकवाद से जुड़ा मामला नहीं मान रही है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खेल में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन पर सवार दो लोगों ने खुफिया एजेंसी के मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। ये दोनों संभवत: ट्रांसजेंडर थे और उन्होंने महिलाओं के कपड़े पहन रखे थे। उनकी मंशा का तत्काल पता नहीं चल सका। एनबीसी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह चोरी का वाहन था। गाड़ी से एक बंदूक और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।