भारतीय मूल की गीता पासी बनीं चाड में अमेरिकी राजदूत
भारत-अमेरिका मूल की गीता पासी को अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। उन्हें मध्य अफ्रीका देश चाड के लिए इस पद पर चुना गया है।
वाशिंगटन, पीटीआइ : राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी गीता पासी को मध्य अफ्रीकी देश चाड में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। गीता ने साल 2011 से 2014 तक दिजीबौती में अमेरिकी राजदूत के रूप में भी कार्य किया है।
गीता अमेरिका में विदेश सेवा की अधिकारी हैं और उन्हें कनिष्ठ श्रेणी के मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वह मौजूदा समय में विदेश मंत्रालय के मानव संसाधन ब्यूरो में निदेशक के पद पर कार्य कर रही हैं।
ह्वाइट हाउस से जारी बयान में राष्ट्रपति ओबामा ने कहा है कि वह अनुभवी और संकल्पित गीता पासी को राष्ट्र सेवा की यह जिम्मेदारी देकर प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। निश्चित रूप से इससे देश को लाभ होगा। गीता ने अपनी बीए की पढ़ाई ड्यूक यूनिवर्सिटी से और फ्रेंच भाषा में एमए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से किया है।V