Move to Jagran APP

दूसरी शादी नहीं करने जा रहे पुतिन

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए उन अटकलों पर विराम लगा दिया है वह अपने से आधे उम्र की जिमनास्ट एलिना काबेइवा से शादी करने जा रहे हैं।

By Edited By: Published: Sat, 08 Jun 2013 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 10:20 PM (IST)
दूसरी शादी नहीं करने जा रहे पुतिन

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए उन अटकलों पर विराम लगा दिया है वह अपने से आधे उम्र की जिमनास्ट एलिना काबेइवा से शादी करने जा रहे हैं।

loksabha election banner

शादी टूटने की कहीं ये वजह तो नहीं..

रेडियो साक्षात्कार के दौरान प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, 'राष्ट्रपति की जिंदगी में कोई और महिला नहीं है। जो भी खबरें आ रही हैं वे बेबुनियाद और काल्पनिक हैं। पुतिन की व्यस्त जीवनचर्या को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी जिंदगी में किसी भी लड़की के लिए कोई समय नहीं है। एक राष्ट्र के मुखिया होने के नाते उनकी बहुत सी जिम्मेदारियां और कर्तव्य हैं।' उन्होंने कहा कि उन्हें पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है। पेस्कोव ने मीडिया को दोनों की निजी जिंदगी से दूर रहने की हिदायत दी है।

गत गुरुवार को राष्ट्रीय चैनल पर पुतिन और ल्यूडमिला ने सार्वजनिक रूप से कहा था,' हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारी शादी इसलिए टूटी क्योंकि हम बमुश्किल एक-दूसरे को देख पाते थे।' दोनों की शादी 1983 में हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। दोनों की उम्र 20 साल के आसपास है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.