विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीसरे नोटिस पर भी पेश नहीं हुए नवाज शरीफ

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 07:41 PM (IST)

एनएबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शरीफ, उनके बेटे, बेटी, दामाद और इशाक डार को पूछताछ के लिए ...और पढ़ें

तीसरे नोटिस पर भी पेश नहीं हुए नवाज शरीफ
तीसरे नोटिस पर भी पेश नहीं हुए नवाज शरीफ

लाहौर, प्रेट्र।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के समक्ष पूछताछ के लिए फिर पेश नहीं हुए। पनामा पेपर लीक मामले में भ्रष्टाचार रोधी संस्था की ओर से उन्हें तीसरी बार नोटिस जारी किया गया था। एनएबी ने मंगलवार को शरीफ के अलावा उनके दोनों बेटों हुसैन और हसन, बेटी मरयम, दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर व वित्त मंत्री इशाक डार को तलब किया था।

शरीफ परिवार के रवैये से नाराज एनएबी ने लाहौर हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पूर्व पीएम और उनके परिजनों को एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में डालने के लिए सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया है। इसका उद्देश्य जांच पूरी होने से पहले उन्हें देश से बाहर जाने से रोकना है।

इससे पहले एनएबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शरीफ, उनके बेटे, बेटी, दामाद और इशाक डार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से कोई भी पेश नहीं हुए। एनएबी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पनामा पेपर लीक मामले में शरीफ और उनके परिजनों के खिलाफ जांच कर रहा है।