ब्रह्मांड के राज खोलेगा नासा का नया टेलीस्कोप
ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने की दिशा में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक और कदम बढ़ाया है। नासा ने वर्तमान हब्बल टेलीस्कोप के मुकाबले 100 गुना ज्यादा शक्तिशली टेलीस्कोप तैयार किया है।
वॉशिंगटन। ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने की दिशा में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक और कदम बढ़ाया है। नासा ने वर्तमान हब्बल टेलीस्कोप के मुकाबले 100 गुना ज्यादा शक्तिशली टेलीस्कोप तैयार किया है।
इससे डार्क मैटर को समझने और दूसरे ग्रहों पर जीवन के राज जानने में मदद मिल सकती है। इसे मैरीलैंड में स्थित नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर ने बनाया है। नासा के इस नए टेलीस्कोप का नाम वाइड फील्ड इंफ्रारेड सर्वे टेलीस्कोप रखा गया है। इससे ब्रह्माांड के विकास को समझने में मदद मिलेगी। इसकी सहायता से हमारे सौर परिवार के बाहर जीवन के अनुकूल नई दुनिया का अध्ययन भी आसान होगा।
हब्बल ने मापी ग्रह की गति
नासा के हब्बल टेलीस्कोप की मदद से वैज्ञानिकों ने दूरस्थ विशाल ग्रह के घूमने की गति मापी है। यह बृहस्पति से चार गुना बड़ा है। इसके वातावरण की चमक में होने वाले उतार-चढ़ाव के आधार पर इसकी गति का आंकलन किया गया है। पहली बार तस्वीरों के जरिये इतने विशाल ग्रह की घूमने की गति का पता लगाने में सफलता मिली है। इस ग्रह को 2 एम-1207बी नाम दिया गया है।