शनि के चांद पर प्लास्टिक जैसा पदार्थ मिला
वाशिंगटन। सौर मंडल में बृहस्पति के बाद दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि के टाइटन नामक चांद पर प्लास्टिक जैसा पदार्थ मिला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान कैसिनी ने टाइटन के वातावरण में प्रोपेलीन की मौजूदगी को खोज निकाला है। इसी रसायन से पोलीप्रोपेलीन नामक प्लास्टिक बनता है। नासा के नक्षत्र विज्ञानी कोनार निक्सन ने कैसिन
वाशिंगटन। सौर मंडल में बृहस्पति के बाद दूसरे सबसे बड़े ग्रह शनि के टाइटन नामक चांद पर प्लास्टिक जैसा पदार्थ मिला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान कैसिनी ने टाइटन के वातावरण में प्रोपेलीन की मौजूदगी को खोज निकाला है। इसी रसायन से पोलीप्रोपेलीन नामक प्लास्टिक बनता है।
नासा के नक्षत्र विज्ञानी कोनार निक्सन ने कैसिनी की इस उपलब्धि को बेहद अहम बताया है। उनका कहना है कि पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह या उसके चंद्रमा पर प्रोपेलीन के मिलने की यह पहली घटना है। निक्सन के अनुसार प्रोपेलीन का इस्तेमाल कंटेनर, कार का बंपर समेत अन्य कई उपभोक्ता सामग्री के निर्माण में किया जाता है। नक्षत्र विज्ञानी ने बताया कि अंतरिक्ष यान कैसिनी ने इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर नामक उपकरण की मदद से इस रसायन को टाइटन के निचले वातावरण से खोज निकाला। इससे पूर्व 1980 में नासा के यान वॉइजर-1 ने टाइटन के करीब से गुजरते हुए उसके वातावरण में हाइड्रोकार्बन नाम से कई गैसों की पहचान की थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर